Gangapar News: मां के साथ गंगा स्नान करने आया किशोर डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर धाम में रविवार को मां के साथ गंगा स्नान करने आया 13 वर्षीय किशोर रोहन तिवारी देखते ही देखते गंगा में समा गया। घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों और पीएसी के जवानों ने स्टीमर की मदद से किशोर की तलाश शुरू की। देर तक तलाश जारी रहने से परिजनों की बेचैनी बढ़ती गई। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि चौकी इंचार्ज कुंवर भान चन्द पीएसी जवानों व गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के खंडेहा निवासी सुशील तिवारी का बेटा रोहन तिवारी अपनी मां भानुमती के साथ दो-तीन दिन पहले श्रृंग्वेरपुर के रामचौरा गांव में अपने ननिहाल आया था। भानुमती अपने पिता रामबाबू मिश्र को देखने के लिए बेटे के साथ मायके पहुंची थीं। रविवार को रोहन अपनी मां के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.