Gangapar News: मां के जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को क्षेत्र के गांवों और बाजारों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल मां के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने कन्याओं के चरण पखारकर पूजन किया और उन्हें हलवा, पूरी व चना का प्रसाद खिलाकर उपहार एवं दक्षिणा दी। करछना, कौवा, भड़ेवरा, डीहा, पचदेवरा, कटका, देवरी कला सहित विभिन्न गांवों में कन्या पूजन को लेकर उत्साह रहा। क्षेत्र के करछना काली शक्तिपीठ, भड़ेवरा काली शक्तिपीठ, घटवा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम और अन्य देवी स्थलों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: महाअष्टमी पर श्रद्धा व भक्ति की गूंज,कन्या पूजन कर लिया आर्शीवाद भड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.