Gangapar News: मां की प्रतिमा गढ़ रहे हाथों को त्योहार से रोजगार की आस
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र की आहट के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकार लेने लगी हैं। क्षेत्र के मूर्तिकार इन दिनों सुबह से देर रात तक मिट्टी, रंग और कूची के साथ जुटे हुए हैं। किसी प्रतिमा के चेहरे की भाव-भंगिमा को निखारा जा रहा है तो किसी को आकर्षक रंगों और आभूषणों से सजाया जा रहा है। दुर्गापूजा के लिए प्रतिमाओं की मांग बढ़ने से मूर्तिकारों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई देने लगी है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार त्योहार उनकी मेहनत के साथ आमदनी भी लेकर आएगा। क्षेत्र के हरीपुर गांव में मूर्तियां तैयार कर रहे विघवनिया गांव निवासी ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमाएं पांच से दस हजार रुपये तक में बिक रही हैं। प्रतिमा का आकार, उसकी सजावट और निर्माण में लगने वाली सामग्री के आधार पर कीमत तय की जा रही है। पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.