गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी चौराहे पर मां का इलाज कराने आए राजबहादुर पुत्र फूलचन्द्र निवासी माड़ो को पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के दिवाकर पुत्र राधिका और गुड्डू पुत्र अज्ञात निवासी नेवढ़िया पाल सहित दो अन्य लोगों ने बेरहमी से गिराकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। उसने भागकर किसी तरह जान बचाई।मामले में 21 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...