गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: पिछले एक सप्ताह से बरसात, उमस व गर्मी बढ़ने के साथ ही मांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उल्टी, दस्त व कमजोरी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मांडा सीएचसी में एक माह पहले प्रसव के बाद एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई नवजात बच्ची की मौत के बाद सीएचसी में हुए धरना प्रदर्शन और डाक्टरों पर बाहर से दवा लिखने के आरोप के बाद अब किसी भी मरीज को बाहर से एक भी दवा नहीं लिखी जा रही है। केवल सरकारी दवा से ही मरीजों का इलाज होने से ज्यादातर मरीज सीएचसी के सरकारी दवा के इलाज से ठीक न हो पाने के कारण प्राइवेट व झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में कमी जहां एक पखवाड़े पहले मांडा सीएचसी की ओपीडी औसत चार सौ होती थी, वहीं इस समय पांच डाक्टरों की ओपीडी मिलाकर औसत 200 प्रतिदिन भी नहीं हो र...