Gangapar News: मांडा में पिछले साल से भी कम हुए 410 नामांकन
गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: स्कूल चलो अभियान सहित विभिन्न रैलियों और प्रचार प्रसार के बावजूद मांडा विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ने के बजाय पिछले सत्र से भी 410 छात्रों का नामांकन कम हुआ है। मांडा विकास खंड क्षेत्र के 89 प्राथमिक , 20 पूर्व माध्यमिक व 33 कंपोजिट विद्यालयों सहित कुल 142 परिषदीय विद्यालय चल रहे हैं। सत्र 2025-26 में इन विद्यालयों में प्राथमिक स्तर पर 10621 और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 6569 नामांकन मिलाकर कुल 17190 छात्रों के नामांकन हुए थे। वर्ष 2026-27 के प्रचलित शैक्षणिक वर्ष में 29 जुलाई तक प्राथमिक स्तर पर 10415 व पूर्व माध्यमिक स्तर पर 6365 नामांकन हो पाये हैं। जो पिछले शैक्षणिक सत्र से 410 नामांकन कम हैं। विभिन्न गांवों के अभिभावकों के अनुसार नियमाविरुद्ध मान्यता प्राप्त विद्यालयों, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.