Gangapar News: मांडा में दो नवंबर को रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगी भर्ती
गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, मांडा खास में दो नवंबर को सुबह 10 बजे से रोजगार महोत्सव-2026 आयोजित होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज और पॉलिटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 18 निजी कंपनियां तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज राजीव कुमार यादव के अनुसार, 18 से 40 वर्ष तक के हाईस्कूल से लेकर एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस रोजगार महोत्सव में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर शैक्षणिक प्रमाणपत्रों व अंकपत्रों की छायाप्रति के साथ पहुंचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.