Gangapar News: मांडा थाना क्षेत्र में केवल 17 अस्थायी पटाखा लाइसेंसी
गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक बाजारों और भारतगंज कस्बे को मिलाकर केवल 17 पटाखा व्यवसायियों ने अस्थाई लाइसेंस बनवाया है, जिनमें ज्यादातर भारतगंज कस्बे के हैं। मांडा थाना क्षेत्र में कुल 69 ग्राम पंचायत और 192 गांव हैं। इनके अलावा भारतगंज कस्बा भी मांडा थाना क्षेत्र में ही है। दीपावली पर पटाखा विक्रय के लिए समूचे मांडा क्षेत्र और भारतगंज कस्बे को मिलाकर केवल 17 दुकानदारों ने अस्थाई पटाखा बेचने का लाइसेंस लिया है, जिनमें सात व्यवसाई केवल भारतगंज कस्बे के हैं। मांडा खास, हाटा, दोहथा, खवास का तारा, सुरवांदलापुर, आंधी तिराहा, दिघिया, चिलबिला, नहवाई, मांडा रोड सहित एक दर्जन से अधिक क्षेत्र के प्रमुख बाजारों को मिलाकर दस दुकानदारों ने भी पटाखा विक्रय का अस्थाई लाइसेंस नहीं लिया है। यह भी पढ़ें- Munger News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.