गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में नहरें, माइनर और रजबहा तो बहुत हैं लेकिन पानी का अकाल रहता है। जहां पानी छोड़ा भी जाता हैं वहां बीच में ही किसान पानी रोक लेते हैं। आगे बढ़ नहीं पाता। उन्हीं में से एक उपरौध राजबहा है। यहां से संबंधित मांडा की नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ा जाता है। कुछ नहरों के टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों को दिक्कत झेलनी पड़ती है।मांडा विकास खंड के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में बसे मांडा इलाके के डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के तमाम गांवों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह उपरौध राजबहा और इससे संबंधित आधा दर्जन नहरों पर आश्रित है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चार महीने बाद बेलवनिया माइनर में छोड़ा गया उपरौध राजबहा से पानी बदौआ गांव के किसान शांति प्रसाद प्रजापति, लालजी प्रजापति, बचऊ आद...