Gangapar News: मांडा के 105 दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमाएं
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 105 दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं शनिवार सायं तक पहुंच गई। देर शाम तक पूजा पंडालों की साज सजावट होती रही। रविवार सुबह की आरती के साथ पूरे नवरात्र जय जयकार हेतु भक्तों का जमावड़ा होता रहेगा। थानाध्यक्ष मांडा कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि मांडा क्षेत्र के भारतगंज कस्बा सहित 69 ग्राम पंचायतों में थाने के अभिलेखों के अनुसार कुल 105 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होती रही हैं। इस बार अभी तक इस संख्या में वृद्धि हेतु किसी भी गांव से जानकारी नहीं मिली है। प्रशासनिक आंकड़ों के अलावा तमाम लोग अपने घरों में भी कलश व दुर्गा मूर्ति स्थापना कर मां दुर्गा की पूरे नवरात्र पूजन अर्चन करते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मांडा के देवी मंदिरों की सफाई और पोताई का काम पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.