गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: सावन के दूसरे सोमवार पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भोर से देर शाम तक हर हर महादेव के नारे गूंजते रहे । जलाभिषेक और पूजन के लिए भक्तों की भीड़ डटी रही। शिवालयों में सुबह से शाम तक हर हर महादेव और बोल बम के नारे लगते रहे। सावन के दूसरे सोमवार को मौसम साफ होने के कारण क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ रही। तमाम भक्तों ने स्थानीय महेवा कला, डेंगुरपुर, बामपुर, बादपुर , नरवर चौकठा आदि गंगा घाटों पर स्नान कर क्षेत्र के बादपुर गंगातट के बूढ़े नाथ शिवालय, कोसड़ा कला स्थित देवकुंडनाथ शिवालय, मांडा खास पहाड़ पर स्थित प्राचीन बूढ़े नाथ मंदिर, मांडा खास स्थित भुंवरी प्राचीन शिवालय, मांडा खास रानी के तालाब स्थित मंदिर सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में भोर से देर शाम तक रुद्राभिषेक व पूजन अर्चन किया। ...