गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा की आठों समितियों में हर तरह की खाद समाप्त हो गई है। साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए सुबह से ही पहुंचे किसानों को निराश होकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। यूरिया और एनपीएस भी समितियों में नहीं मिल पाई।मांडा विकास खंड क्षेत्र में मांडा खास, कोसड़ाकला, महुआरीकला, बरहा कला, महेवा कला, चकडीहा, हाटा और मझिगवां कुल आठ साधन सहकारी समितियां हैं। किसी भी साधन सहकारी समिति में मंगलवार को कोई भी खाद उपलब्ध नहीं थी। मांडा खास, हाटा, मझिगवां, कोसड़ा कला आदि समितियों में सुबह नौ बजे से ही अन्य खाद भी खत्म हो गई और इन समितियों से तमाम किसान निराश होकर बैरंग वापस लौट गए। बरहा कला गांव की साधन सहकारी समिति बरहा कला से आठ किमी दूर दिघिया में संचालित होती है । चकडीहा साधन सहकारी समिति के सचिव बी...