Gangapar News: मांडा की तीनों पीएचसी में फिलहाल नहीं होगी डॉक्टरों की तैनाती
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: सीएचसी से सुदूर गांवों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थापित मांडा क्षेत्र की तीनों पीएचसी दो साल से डाक्टर विहीन हैं। एक पीएचसी तो केवल इकलौते स्वीपर के भरोसे दो साल से चल रही है। मामले में सीएमओ प्रयागराज का कहना है कि मांडा सीएचसी चल रही है, यही क्या कम है। पीएचसी के लिए कोई डॉक्टर है ही नहीं। मंगलवार को मांडा सीएचसी में जांच के लिए आए सीएमओ प्रयागराज डॉक्टर एके तिवारी से जब यह कहा गया कि मांडा के तीनों पीएचसी दो साल से डाक्टर विहीन हैं, तो सीएमओ ने कहा कि मांडा सीएचसी चल रही है, यही क्या कम है। मांडा से तीस किमी दक्षिण केड़वर और बीस किमी दक्षिण पहाड़ पर बसे दोहथा पीएचसी में कोई डाक्टर जाना ही नहीं चाहता। वैसे भी डाक्टरों की शासन स्तर पर इतनी कमी है कि मांडा के तीनों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.