Gangapar News: मांडवी देवी धाम परिसर में भाजपाइयों ने की सफाई
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा मांडा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांडा खास स्थित सिद्ध पीठ मां मांडवी देवी मंदिर परिसर की साफ सफाई की इस दौरान चारों ओर फैले कूड़ा करकट और बिखरे पालीथिन को इकट्ठा करके जलाकर नष्ट किया गया। भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह तय किया गया है कि हर रविवार को मांडा क्षेत्र के किसी एक धार्मिक स्थल की भाजपाईयों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता राकेश शुक्ला, भाजपा मंडल महामंत्री अमरेश चंद मिश्रा पप्पू, विजयकांत पांडेय, रमेश शुक्ला, शिवकुमार कुशवाहा, शुभम त्रिपाठी, मिथिलेश मौर्य, आशुतोष आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दस दिवसीय गणेशोत्सव के लिए समिति ने बनाई योजना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.