Gangapar News: महेवा कला गंगा घाट के कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से राहगीर परेशान
गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: कीचड़ और फिसलन के चलते क्षेत्र के महेवाकला धन तुलसी गंगा घाट पर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। पीपा पुल हटने के कारण यात्रियों को बरसात के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल हटने के बाद यात्रियों को नाव से आवागमन करना पड़ता है। बारिश होने पर गंगा घाट के दोनों ओर का रास्ता कीचड़ से भर जाता है और उसमें गड्ढे भी बन जाते हैं। इसके बावजूद, लोगों को इसी रास्ते का उपयोग करने पर मजबूर होना पड़ता है। इस घाट का उपयोग न करने पर यात्रियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। भदोही के निवासियों को गोपीगंज- मिर्जापुर होते हुए जाना पड़ता है। वहीं, प्रयागराज और मिर्जापुर के लोगों को मिर्जापुर से गोपीगंज होते हुए लगभग 90 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। स्थानीय तमाम लोगों ने बताया कि जब तक यहां पक्के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.