गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: मऊआइमा थाना क्षेत्र के रजवापुर घीनपुर गांव में महुआ का हरा पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में वन बीट प्रभारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार रजवापुर घीनपुर गांव स्थित एक बाग में महुआ का हरा पेड़ काटे जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना पर वन सेक्शन प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और वन बीट प्रभारी हिमांशु सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को देखकर पेड़ काट रहे आरोपी मौके से भाग निकले। मऊआइमा थाने में रजवापुर घीनपुर निवासी ताहिर अली तथा ग्राम सभा परमानंदपुर (गोवर्धनपुर) निवासी बिट्टू राम और अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...