Gangapar News: महुआ का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: तेज बारिश और हवा के बीच रविवार सुबह मुंगारी गांव के बड़ी हल्दी मोहल्ले में एक विशाल महुआ का पेड़ अचानक पक्के मकान पर गिर गया। पेड़ की भारी डाल छत पर गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा। हादसे के समय मकान के अंदर दो लोग सो रहे थे। पेड़ गिरने की तेज आवाज और आहट सुनकर दोनों किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। इससे दोनों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सात बजे बारिश के साथ तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान महुआ का पेड़ अचानक धराशायी होकर मकान पर जा गिरा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.