गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतगंज कस्बे के एक ही स्थान तीन ट्रांसफॉर्मर एक महीने से रखे हैं। इनमें केवल एक ट्रांसफॉर्मर काम कर रहा है, शेष दो ट्रांसफॉर्मर खराब दशा में हैं।भारतगंज विद्युत उपकेंद्र से संबंधित भारतगंज कस्बे के पुराना सगरा तालाब पर 400 केवीए, 250 केवीए और 400 केवीए का ट्राली ट्रांसफॉर्मर एक ही स्थान पर रखा है। केवल एक ट्राली ट्रांसफॉर्मर ही काम कर रहा है। शेष दोनों खराब दशा में पड़े हैं। कस्बे के संबंधित उपभोक्ताओं का कहना है कि दोनों खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों को आनलाइन जानकारी दे दी गई है। वर्ष 2014 में तत्कालीन चेयरपर्सन यासमीन खान के प्रयास से भारतगंज कस्बे में इमरजेंसी सेवा के लिए 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हुआ था, लेकिन अब ट्राली ट्रांसफॉर्मर इमरजे...