Gangapar News: महिला से मारपीट और छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: खीरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खरका खास गांव में एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खरका खास निवासी उषा देवी पत्नी मुन्नालाल ने दिए गए तहरीर में गांव के ही तुलसीराम पुत्र भुवर निषाद शराब के नशे में घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.