गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: भाजपा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर का मांडा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा भारतगंज स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकांक्षा सोनकर ने कहा कि महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने तथा विकास योजनाओं को गति देने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार को मजबूत करना आवश्यक है। कहा कि मेजा क्षेत्र से भाजपा विधायक का होना विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सरकारी योजनाओं का उल्लेख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त...