गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को शंकरगढ़ में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदि की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं, सावित्री ट्रामा सेंटर की मेडिकल छात्राएं एवं महिला चिकित्सक,ब्लॉक शंकरगढ़ की महिला कर्मचारी और शंकरगढ़ थाने की महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं।रैली ब्लॉक परिसर से शुरू होकर राम भवन चौराहा सहित विभिन्न स्थानों से‌ पुनः ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदव्यास मिश्रा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। शंकरगढ़ थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सुरक्...