गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव थाना क्षेत्र के पूरा महादेव सनैहवा गांव में एक लड़का सुनील कुमार घर के सामने चारपाई पर बैठा था। मंगलवार रात लगभग नौ बजे एक महिला हरियाणा नम्बर गाड़ी से पहुंची और लड़के को चालक की मदद से गाड़ी में बैठाकर भागने लगी। कोसफरा के पास लोगों ने वाहन सहित चालक और लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।घटना के बाद देर रात तक कोरांव थाने में दर्जनों की संख्या में लोग जमा रहे। कोरांव इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अपहरण कांड का एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...