गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: इमामबाड़ा जाने वाले रास्ते को सोरांव गांव के कुछ लोग बंद कर रहे थे। वृद्ध महिला ने रास्ता बंद करने से मना किया तो लाठी डंडे से महिला को पीटकर घायल कर दिया। सुबह आठ बजे के लगभग सोरांव गांव में हुई घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो पहुंच मामले की जानकारी कर लौट गई। महिला की हालत नाजुक देख उसके स्वजन उसे इलाज के लिए जिले के अस्पताल ले गए। सोरांव गांव की शाकिरा बेगम पत्नी मुस्लिम घर के सामने बैठी थी, सुबह आठ बजे के लगभग उसके पड़ोस के कुछ लोग रास्ता बंद करने लगे, जब वृद्धा ने रास्ता बंद करने से मना किया तो वह भड़क उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...