Gangapar News: महिला को पीटने में शामिल रहे लोगों पर मुकदमा
गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: दो दिन पूर्व टेमई का पुरा गांव में दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष की ओर से मेजा थाने में एक महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मेड़रा के टेमई का पुरा गांव निवासी राजपति पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक अगस्त को पड़ोस के रमेश सिंह, सुरेश सिंह, छोटू व कंचन पत्नी रमेश सिंह उसके घर पहुंच उसकी पत्नी को लाठी डंडे व राड से जमकर पीटा। शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोग पहुंच गए, बीच-बचाव कर मामला शान्त किया। राजपति ने बताया कि इसके पूर्व उक्त लोगों ने 15 जुलाई को उसके घर पहुंच बकरियों के लिए बनाए गए टीन शेड को तोड़कर फेंक दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.