गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। थाने पर भीमसेना के धरना प्रदर्शन के बाद पीड़िता के तहरीर पर जांच कर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना एसीपी मेजा को सौंपी गई है।थाना क्षेत्र के खुरमा गांव निवासिनी मंजू देवी पत्नी स्वर्गीय हरिहरनाथ ने थाने में तहरीर दी कि 7 सितंबर 2026 को सायं साढ़े सात बजे पैसे के विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के गोरैयाकला गांव निवासी विवेक सिंह व छोटू सिंह एक अज्ञात युवक के साथ उसके घर पर आए। तीनों आरोपी मंजू के बेटे प्रीतम कुमार को जातिसूचक गालियां देने लगे। जब प्रीतम की पत्नी संजू देवी ने अपने पति व सास को गाली देने से रोका, तो तीनों आरोपियों ने उसे भी जातिसूचक भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जमकर पीटा। भीड़ इकट्ठी होते देख आरो...