गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: निकाह के बाद से ही किन्हीं कारणों से ससुराल में रह रही महिला को ससुरालियों की बात में आकर भाई-भाभी ने गाली देते हुए पीटा। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। खास मांडा निवासिनी दिलनशीं पुत्री नन्हें अंसारी ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका निकाह थाना क्षेत्र के नहवाई गांव में हुआ था। निकाह के बाद से ही पारिवारिक कारणों से वह मांडा खास स्थित अपने मायके में रह रही है। रविवार को उसके भाई तौहीद अंसारी और भाभी शफीकुन्निशा ने ससुरालियों की बात में आकर उसे गालियां देते हुए पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...