Gangapar News: महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल सील
गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, मिश्रपुर गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी 35 वर्षीय सुशीला भारतीया को शनिवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित पीताम्बरा लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल संचालक उन्हें आनन-फानन में शहर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.