गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन पूर्व महिला से मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ पुलिस ने अनुज यादव, सूर्यभान यादव, रत्नेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।मेजा के सलैया गांव निवासी परमिला पत्नी उदय राज यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 22 अक्तूबर को दोपहर बारह बजे के लगभग उसका बेटा अनुज कुमार यादव, ससुर सूर्यभान यादव, देवर रत्नेश कुमार पुरानी रंजिश में गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से जमकर मारापीटा। इस घटना में परमिला के गंभीर चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...