गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला गोमती देवी की मौत के बाद शुक्रवार को सोरांव विधायक गीता पासी पीड़ित परिवार से मिलने कहली गांव पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मौके से ही बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर हादसे वाले विद्युत पोल को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई अन्य बिजली के खंभों में भी करंट उतर रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्याम सिंह बच्चा, सेक्टर प्रभारी राम पूजन यादव, विनोद कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मातम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...