गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: इलाके के किरांव गांव में भूमि विवाद के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं का एआई से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। इसकी शिकायत मऊआइमा थाने में की गई। आरोप है कि थाने पर सुनवाई के बजाए मुकदमा दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगी गई। मऊआइमा के किरांव गांव में भूमि विवाद को लेकर पहले मारपीट की घटना हुई थी। इसी बीच एक युवती का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसके परिवार की महिलाओं की छवि खराब करने के उद्देश्य से एआई तकनीक का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर सोशल मीडिया यूजर तरह-तरह के आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं। वह इस मामले में कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने के लिए मऊआइमा थाने पहुंची थी। युवती का आरोप है कि थाने में केस दर्ज करने के बजाए उससे रुपये मांगे गए। इस पर महिला हं...