गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: ग्राम सभा परानीपुर में शनिवार को लोक कला महासंघ की यमुनापार इकाई की बैठक हुई। पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने अपनी समस्याओं और लोक कला के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की। कलाकारों ने कहा कि लोक कला को सरकारी मंच और आर्थिक सहयोग नहीं मिलने से युवा पीढ़ी इस ओर आकर्षित नहीं हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चंद यादव ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य लोक कला, लोकगीत, बिरहा, नौटंकी और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को जीवित रखना है। इसके लिए हर ब्लाक स्तर पर इकाई को मजबूत किया जाएगा और सरकार से कलाकारों के लिए पेंशन व सम्मान राशि की मांग की जाएगी। जिला प्रभारी पंचम लाल यादव ने कलाकारों से एकजुट होकर महासंघ को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी कलाकारों ने प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिय...