गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र के रामनगर स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। आठवें दिन मां शीतला के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने माता के मंदिर में मत्था टेका दर्शनार्थियों द्वारा लगे मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। उरुवा विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पंडाल लगाकर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। उक्त दुर्गा पंडालों में भी महागौरी स्वरूप में मां दुर्गा की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना, दुर्गा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रामनगर चौकी...