गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सैदाबाद स्थित मां निमहरा को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी के रूप में पूजित किया गया। माता के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में मां के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव दिखाई दिया। मां के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की आराधना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी अपने भक्तों के कष्टों को दूर कर उनके जीवन में सुख, शांति और पवित्रता का संचार करती हैं। माता का स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और करुणामयी माना गय...