गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: करछना, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना में नशा मुक्ति अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति पर अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य मदन मोहन शंकर मालवीय ने कहा कि नशा, नाश का कारण, इसका करें निवारण।उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के कार्यक्रम समन्वयक आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में 10 दिवसीय नुक्कड़ नाटक कार्यशाला के समापन पर नशा मुक्त अभियान पर 12 सदस्यीय छात्र-छात्राओं की टीम ने प्राप्त प्रशिक्षण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में एनसीसी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...