Gangapar News: मतदाता पंजीकरण में लापरवाही, ऑपरेटर पर एफआईआर
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा की मतदाता सूचियों में अशुद्ध और शुद्ध के साथ-साथ त्रुटि पूर्ण नामो को सही करने तथा 18 वर्ष कि आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने की आखिरी तिथि 24 अक्तूबर को खत्म हो गई। इस कार्य के लिए तहसील पर मतदाता पंजीकरण आपरेटर की तैनाती की गई है।कार्य के लिए तहसील स्तर पर बीआरसी आपरेटर के रूप में सौरभ तिवारी की तैनाती की गई है। उन पर एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आपरेटर द्वारा विधान सभा और एमएलसी की मतदाता सूचियों को तैयार करने में घोर लापरवाही एव अनियमित रूप से कार्य किया गया। इसकी वजह से मतदाता सूचियों में तमाम त्रुटियां रह गईं। उन पर यह भी आरोप है कि इनके द्वारा निर्वाचन का कार्य समय पर नहीं पूरा किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.