Gangapar News: मछली पकड़ने के विवाद में युवक को पीटा, दस दिन बाद मुकदमा
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के भरहरी गांव में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालीगलौज करने के मामले में पुलिस ने घटना के दस दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद तहरीर देने और मेडिकल परीक्षण होने के बावजूद पुलिस ने कई दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। भरहरी गांव निवासी विकास कुमार के अनुसार, वह 14 सितंबर की सुबह घर के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान गांव के ही उमाशंकर ने वहां पहुंचकर मछली पकड़ने का विरोध किया। आरोप है कि विरोध के दौरान उमाशंकर ने विकास के साथ जातिसूचक गालीगलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.