गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: मकान की कब्जेदारी को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर चार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज मामले की जांच कर रही है। बहरिया थाना के कपसा निवासी धनपती देवी ने अपने तहरीर में लिखित आरोप लगाया है कि शनिवार रात को में पड़ोस के रहने वाले अर्जुन प्रसाद, भीम, उर्मिला देवी और अमन उनसे गाली-गलौज किया विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा गया। मामले को बचाने उनकी बेटी दौड़ी तो बेटी ऊषा वर्मा और उनकी सहयोगी पार्वती देवी, पत्नी मूल्यचंद, के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग निकले। बहरिया पुलिस ने चार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...