गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मऊआइमा के बोड़ीपुर धरौता निवासी अशोक कुमार पुत्र रामजतन के अनुसार, उनके पिता ने वृसिंहपुर उर्फ अलीपुर गांव में बैनामे के जरिए जमीन खरीदी थी। इसके बाद वहां पक्का मकान बनवाकर परिवार के साथ रहने लगे। आरोप है कि आठ अगस्त को वह मकान में ताला लगाकर खेती-किसानी के सिलसिले में अपने पैतृक गांव चले गए थे। अशोक कुमार के मुताबिक, वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और अंदर रखा गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त था। मकान में गांव का दूसरा परिवार रह रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मकान को अपना समझना छोड़ देने की बात कही। इसके बाद मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते ...