गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: नवाबगंज, संवाददाता। कौड़िहार बाजार में लखनऊ राजमार्ग से पचदेवरा मार्ग पर भगवान शंकर, माता दुर्गा और हनुमान मंदिर के सामने कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसडीएम सोरांव को शिकायती पत्र देकर मंदिर के सामने सड़क की जमीन पर बनी दुकानों को हटवाने की मांग की है। आरोप है कि अतिक्रमण के कारण मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि कौड़िहार बाजार क्षेत्र में मंदिर के सामने कुछ लोगों ने सड़क की जमीन पर दुकानें लगा रखी हैं। इससे मंदिर का मुख्य रास्ता संकरा हो गया है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर तक पहुंचने में दिक्कत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...