Gangapar News: मंदिर की बाउंड्री फांदकर सबमर्सिबल, तार चोरी
गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: क्षेत्र के लखनपुर बदामा स्थित शनि देव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी आशुतोष ओझा ने शंकरगढ़ थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुजारी के अनुसार शनिवार शाम पूजा करने के बाद वह मंदिर से घर चले गए थे। रात में अज्ञात लोगों ने मंदिर की बाउंड्रीवाल फांदकर परिसर में लगे सबमर्सिबल पंप और तार काटकर चोरी कर लिए। सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई । उसके बाद शंकरगढ़ थाना में लिखित शिकायती पत्र दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.