गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत कसेरूआ कला गांव निवासी 16 वर्षीय अंशु पटेल पुत्र शिवकुमार पटेल रविवार दोपहर चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मंझा उसके गले में फंसने से गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शहर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार अंशु रविवार को अपने एक साथी के साथ बाइक पर पीछे बैठकर किसी काम से रहीमापुर गया था। दोपहर करीब तीन बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान झूंसी थाना क्षेत्र के इसीपुर मलावां के पास पहुंचे थे, तभी अचानक मंझा अंशु के गले में आकर फंस गया। मंझे से गला कटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर बाइक से नीचे गिरकर तड़पने लगे। उनके साथ बाइक चला रहे युवक ने फोन...