गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: मंगला प्रसाद इंटर कालेज बामपुर के सेवानिवृत्त जीव विज्ञान के प्रवक्ता 70 वर्षीय गुलाब शंकर पांडेय काफी दिनों से लीवर कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को दौरान इलाज उनका निधन हो गया। मिर्जापुर जनपद के चड़ैचा गांव निवासी थे। उनके निधन पर मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर में शोकसभा का आयोजन कर प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों ने गतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। विद्यालय में शोकावकाश भी किया गया। बामपुर गांव में भी एक शोकसभा का आयोजन सेवानिवृत्त प्रवक्ता मुरारी नाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...