गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में एक और दो जुलाई को हुई बरसात के बाद सोमवार रात कुछ स्थानों पर जमकर बरसात हुई जिससे पानी के अभाव में रुकी रोपाई मंगलवार सुबह होते होते तेज हो गई। किसानों ने बताया कि जहां नहरों का पानी पहुंच गया था वहां तो रोपाई लगभग पूरी होने की स्थिति में है लेकिन जहां असिंचित और पानी की दिक्कत थी सोमवार रात हुई बरसात से रोपाई कार्य में तेजी आ गई है।हालांकि अभी कोरांव के पसना, साजी, रामपुर और बड़ोखर न्याय पंचायतों में रिमझिम बरसात होने से पानी की आवश्यकता बनी हुई है। ब्लॉक मे उपलब्ध अभी तक के कृषि आकडो के अनुसार केवल 20 प्रतिशत रोपाई पूरी हुई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दिनारा में 17.4 मिमी बारिश से धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, किसानों के खिले चेहरे हालांकि शेष किसान भी किन्...