Gangapar News: भैस खोल ले गये चोर
गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: दरवाजे पर बंधी भैंस अज्ञात चोर पिकअप पर लादकर फरार हो गये । सुबह पशु पालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़ापुर गांव निवासी विजय बहादुर पुत्र स्वर्गीय सुखराम ने थाने में तहरीर दी कि मंगलवार रात लगभग ढाई बजे कुछ अज्ञात चोर दरवाजे पर बंधी उनकी भैंस पिकअप पर लादकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में पिकअप पर भैंस लादते चोर दिखाई भी पड़ रहे हैं, लेकिन अंधकार होने के कारण चोरों का चेहरा स्पष्ट रुप से नहीं दिख रहा है। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि अभी हाल में उन्होंने एक लाख बीस हजार रुपए में भैंस खरीदी थी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: भैंस चोरी में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़ित के तहरीर और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.