गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में दहशत है। सोनाई देवरी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक पशुपालक के घर से कीमती भैंस चोरी कर ली। लगातार दूसरी वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की जा रही है। सोनाई देवरी गांव निवासी गनेश कुमार पटेल की भैंस शुक्रवार देर रात घर के बाहर बंधी थी। रात में चोर किसी वाहन से भैंस लेकर फरार हो गए। सुबह भैंस गायब मिलने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले चार दिन पूर्व इसी गांव के इंद्रजीत पटेल की भी कीमती भैंस चोरी हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...