गंगापार, अक्टूबर 13 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील के भू माफियाओं और कर्मचारियों की मिली भगत से भूअभिलेख से आवश्यक दस्तावेज गायब हो रहे हैं। उनके स्थान पर बिना किसी अधिकारी के हस्ताक्षर और आदेश से उसके स्थान पर सफेद कागज लगा कर रिकार्ड को पूरा किया जा रहा है।ताजा मामला बारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलतारा का सामने आया है। तहसील के आकार पत्र 45 ग्राम पंचायत फुलतारा के वन विभाग की भूमि का है। फुलतारा में वन विभाग की लगभग 42 बीघा भूमि है। इसमें से कुछ भाग को एक भू माफिया द्वारा फर्जी ढंग से अपना नाम दर्ज करा लिया गया और उसके बाद बेंच दिया गया है। जानकारी होने पर तत्कालीन तहसील प्रशासन ने नामांतरण स्थगित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी मामले की लीपापोती के लिए आकार पत्र के उक्त पन्ने को गायब कर दिया गया।ब...