Gangapar News: भूसा निकालने गये वृद्ध की विषैले जन्तु के काटने से मौत
गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र के अमिलिया पाल गांव में शनिवार सुबह पशुओं को खिलाने के लिए घर के अंदर भूसा लेने गए एक वृद्ध को किसी विषैले जंतु ने काट लिया जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 63 वर्षीय राधेश्याम पांडेय पुत्र स्व अवधेश चन्द्र पांडेय खेती किसानी करते हैं। वह पूजा पाठ में विशेष रूप से विश्वास करते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह भी पशुओं को चारा खिलाने के लिए घर के अंदर रखे भूसा को निकालने गए थे कि इसी बीच भूसे में ही किसी विषैले जंतु ने राधेश्याम को काट लिया। यह जानकारी उन्होंने परिजनों को दी तो स्थानीय एक डॉक्टर को दिखाने के साथ-साथ झाड़फूंक कराते हुए सीएचसी कोरांव ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें एक बेटा है जबकि पत्नी कृष्णावती विकलांग है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.