गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: सुबह सात बजे के लगभग खानपुर गांव के पटेल बस्ती में उस समय हंगामा मच गया, जब जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद एक पक्ष की ओर से लाठी डंडे व फावड़े से दूसरे पक्ष पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची मारपीट करने वाले भाग लिए। खानपुर गांव के धीरज पटेल पुत्र संतलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके हिस्से की जमीन में दूसरे पक्ष के लोग जबरन भवन का निर्माण कर रहे हैं, सुबह सात बजे के लगभग खेत में चल रहे भवन निर्माण को जब वह रोकने पहुंचा तो संदीप कुमार व उसके साथ रहे लोगों ने उसकी मां बहन पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...