Gangapar News: भूमि विवाद में मारपीट, कई घायल
गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी गांव में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से एक पक्ष से विजय यादव, अधिवक्ता अंजोरा यादव पुत्री चंद्रमा यादव, संजू देवी अनुराग यादव, रामकली आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।दूसरे पक्ष से लालजी यादव आदि मारपीट में घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बहरिया भेज दिया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.