Gangapar News: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह घायल
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन और बाग की जुताई को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक और उनके भाई घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष के चार जख्मी हैं।मऊआइमा के पिलखुआं गांव निवासी कृष्ण कुमार पटेल सीआरपीएफ में उपनिरीक्षक के पद पर बिलासपुर में तैनात हैं। वह दीपावली की छुट्टी पर घर आए हुए हैं। उनका आरोप है कि सोमवार सुबह उनका भाई आशीष कुमार पटेल रोजिहात गांव स्थित खेत की ट्रैक्टर से जुताई करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए भाई पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उनसे से भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.